फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दस करोड़ से जिला पंचायत कराएगी विकास कार्य

Sat, 15 Jul 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला पंचायत द्वारा जिले के गांवों में करीब दस करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन धनराशि से गांवों में पार्कों के निर्माण के साथ नालों और जर्जर रास्तों का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांवों का विकास कराने के लिए जिला पंचायत विभाग ने झंडा मुर्शदपुर, अच्छेजा, सपनावत, मुबारिकपुर, सलामतपुर व झड़ीना गांव को चिन्हित किया है। योजना के तहत तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा जिला पंचायत द्वारा गांवों में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण, नालों का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायत के 19 वार्डों में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के नालों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिन स्थानों पर नालों का निर्माण कराया जाएगा उन स्थानों को जिला पंचायत द्वारा चिन्हित कर लिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। अभी फीडिंग कार्य चल रहा है, शासन से बजट पास होते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें