फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नींव खोदाई के दौरान गिरा पड़ोसी का मकान, दंपती समेत तीन बच्चे घायल

Sun, 28 Jan 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में एक मकान की नींव की खोदाई के दौरान पड़ोसी का मकान गिर गया। जिससे दंपती समेत उनके तीन बच्चे घायल हो गए। मकान के मलबे में दबे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित मकान स्वामी ने पड़ोसी के खिलाफ लापरवाही से कार्य करने और मकान को गिराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव निवासी अनवार अली ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके पड़ोसी ने अपने मकान के निर्माण के लिए नींव खोदवाने का काम शुरू कराया है। उसने आरोपी को पहले ही सही ढंग से नींव की खोदाई करवाने के लिए कहा था। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद भी पड़ोसी नहीं माना। मजदूरों ने लापरवाही से काम करते हुए नींव अधिक गहराई तक खोद दी। जिसके कारण उसके मकान की पीछे से दीवार गिरने के बाद पूरा मकान ही गिर गया। मकान गिरने से मलबे में दबकर वह, उसकी पत्नी फरजाना, बेटी अल्जुमा, जैनब, मोहम्मद फैजान घायल हो गए। घटना के दौरान वहां पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान शोर सुनकर आए आस पड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद कर कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी सच्चाई सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें