फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश में भरभरा कर गिरा मकान, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बारिश में मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला घायल हो गई। ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव गालंद निवासी जग्गी सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। उसके मकान की छत कच्ची है। उन्होंने बताया कि बारिश में रात को मकान के कमरा की अचानक छत गिर गई। कमरा में उसकी पत्नी वृद्ध ऊषा देवी (75) सो रही थी, जो मलबे में दबकर घायल हो गई। तेज आवाज होने से मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान संजय कोरी ने बताया कि मामले में संबंधित लेखपाल और एसडीएम से वार्ता कर पीडि़त परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें