फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्रोपर्टी के कमीशन को लेकर बीच चौराहे पर विधायक और भाजपा नेता में गाली-गलौज

Sat, 07 Jun 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। प्रोपर्टी के कमीशन को लेकर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और भाजपा नेता जयभगवान शर्मा में बीच चौराहे पर जमकर नोकझोंक व गाली-गलौज हुई। तहसील चौराहे पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ, जो लोगों के बीच तमाशा बन गया। इसके बाद भाजपा नेता ने कोतवाली में तहरीर दी, हालांकि पुलिस ससे इन्कार कर रही है। वहीं, मामले में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों तक शिकायत हुई है। दोनों नेता अब खुलकर आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

गांव सबली में सात हजार गज जमीन जमीन की बिक्री से जुड़ा पूरा मामला बताया जा रहा है। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे विधायक विजयपाल आढ़ती और भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा पिंटू तहसील चौपले से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों का आमना-सामना हो गया। गाड़ी में विधायक के साथ पार्टी के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पहले जयभगवान ने प्रोपर्टी के लिए दिया गया बयाना वापस मांगा। इस पर विधायक ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। कुछ ही देर में दोनों के बीच नोकझोंक हो गई और गाली-गलौज तक होने लगी। करीब दस मिनट तक दोनों में जमकर गहमागहमी हुई। जिसके बाद पदाधिकारियों और तहसील चौराहे पर खड़े यातायात पुलिसकर्मियों ने दोनों का बीच-बचाव कराया ।
बताया जा रहा है कि इसके बाद जयभगवान ने कोतवाली में विधायक के खिलाफ तहरीर भी दी। दरअसल, यह जमीन भाजपा नेता के भतीजे और विधायक के करीबी ने खरीदी है। मामला इसलिए भी अधिक गरमाया हुआ है कि सबली गांव आनंद विहार योजना से मिला क्षेत्र है, जहां जमीन की कीमत काफी महंगी है।
विज्ञापन




पूर्व जनप्रतिनिधि को भी मामले में घसीटा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच नोकझोंक के दौरान एक अन्य पूर्व जनप्रतिनिधि का नाम भी सामने आया। आरोप लगे कि पूर्व जनप्रतिनिधि ने प्रोपर्टी खरीदने और बेचने वालों के बीच मध्यस्थता कराई और कमीशन भी ले लिया। इस दौरान कहा गया कि यह जनप्रतिनिधि अजगर की तरह पूरा कमीशन डकारकर चुपचाप पड़े हैं।



कोट -

भाजपा नेता से मेरा कोई लेना देना नहीं है। एक जमीन की खरीद का मामला है। उन्होंने यह जमीन नहीं बिकवाई थी, इसलिए उन्हें कोई कमीशन क्यों देगा। न मेरा कोई जमीन से लेना-देना है। जबरदस्ती मुझे अभद्रता कर कमीशन मांगा जा रहा है। पहले भी यह झूठे आरोप लगाकर वर्तमान सांसद से शिकायत कर चुके हैं। यह तो एक प्रकार से रंगदारी मांगने जैसा है। पार्टी के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। - विजयपाल आढ़ती, सदर विधायक



कुछ बात हो गई थी। जिलाध्यक्ष से बात हो गई है। कल बैठकर मामले में बातचीत करेंगे। पार्टी स्तर पर बातचीत चल रही है। ऊपर से सभी का प्रेशर है। कमेटी में बैठकर मामला सुलझा लेंगे। दोनों पार्टी से जुड़े हुए हैं, वह भी विधायक हैं। - जयभगवान शर्मा पिंटू, भाजपा नेता

कोट -
मुझे मामले की जानकारी हुई है, इसके बाद मामले को लेकर दोनों पक्षों से बात की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में लगभग आपसी सुलह हो चुकी है। - नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन

कोट -
मुझे इस प्रकार के घटनाक्रम की कोई जानकारी नहीं है। मेरे पास कोई तहरीर या शिकायत भी नहीं आई है।- मुनीष प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें