फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंडर-14 में मेजबान जेएमएस और अंडर-19 में सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट विजेता

विज्ञापन
जेएमएस में आयोजित टूर्नामेंट में फुटबोल में गोल्ड जीतने वाले कबीर अहमद चौधरी। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित चार दिवसीय जेएमएस खेल महोत्सव-2026 के तीसरे दिन फुटबॉल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न विद्यालयों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में रोमांचक खेल देखने को मिला। अंडर-14 वर्ग में मेजबान जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने जीत हासिल की, जबकि अंडर-19 वर्ग में सेवंथ-डे एडवेंटिस्ट सीनियर स्कूल की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता में लगभग 16 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर अध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा, एसएसवी डिग्री कॉलेज के स्पोर्ट्स हेड डॉ. सुदर्शन त्यागी, जेएमएस ग्रुप के सचिव डॉ. रोहन सिंघल, प्रबंध निदेशक आयुष सिंघल और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। खेल अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कॅरिअर निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं।
विज्ञापन

आयोजन के सचिव दीपांशु गर्ग ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल ने ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-19 वर्ग में सेवंथ डे एडवेंटिस्ट सीनियर स्कूल ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल को 4-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस दौरान अंकुर, अमित प्रताप, निशांत, सलीमा, स्पर्श, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें