फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टीबी मुक्त अभियान में सहयोग करेंगे निजी अस्पताल

Wed, 08 Jan 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी मुक्त के लिए 100 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें निजी अस्पताल भी सहयोग दे रहे हैं। खासकर एक्सरे और अन्य आवश्यक जांच के दाम अभियान के दौरान कम किए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि टीबी को हराने के लिए हर संस्था, अस्पताल और मरीजों को जागरूक रहना होगा। सामाजिक संस्थाएं टीबी के मरीजों को गोद लेकर पौष्टिक आहार बांट रहे हैं, जिससे गरीब मरीजों की सेहत में सुधार आया है।

इसी क्रम में निजी अस्पतालों ने भी विभाग का सहयोग करने के उद्देश्य से टीबी के मरीजों को कम दाम पर सुविधा देने का निर्णय लिया है। बुलंदशहर रोड के चौहान अस्पताल के चिकित्सक डॉ.वकार चौहान ने बताया कि मात्र 150 रुपये में टीबी के मरीजों को एक्सरे, ओपीडी, बीपी, शुगर समेत कई अन्य जांचों की सुविधा दी जाएगी। कई अन्य अस्पताल भी अधिकारियों को पत्र भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें