बहादुरगढ़ थाने में मोबाइल गुम होने के मामले में तहरीर पर मुहर लगाने के लिए मिठाई मंगवाना एक होमगार्ड को भारी पड़ गया। जिला कमांडेंट ने पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट पर होमगार्ड को निलंबित कर दिया है।
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दो दिन पूर्व एक युवक बहादुरगढ़ थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत लेकर गया था। वहां पर उससे एक होमगार्ड ने जलेबी मंगवा ली। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो गई।
उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कराई। जांच के दौरान होमगार्ड राजेश की संलिप्ता पाई गई। उसके बाद होमगार्ड की रिपोर्ट को जिला कमांडेंट को भेजी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि आगे की जांच जारी है।