फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: होमगार्ड ने ई-रिक्शा चालक को मारा डंडा

Tue, 11 Jul 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर मंगलवार को ड्यूटी के दौरान ई-रिक्शा चालक को एक होमगार्ड ने डंडा मार दिया, जिससे चालक की अंगुली टूट गई। चोट लगने के बाद पुलिसकर्मी तुरंत स्थानीय अस्पताल में पहुंचे और उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


गढ़ के उपाध्याय नगर के बाला जी गार्डन के पास रहने वाला महीपाल ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब दस बजे स्याना चौपला पर सवारियों के इंतजार में खड़ा हुआ था। इसी बीच एक होमगार्ड लाठी लेकर पहुंचा और अभद्रता करते हुए रिक्शा हटाने के लिए कहा, उसने अभ्रदता का विरोध किया तो होमगार्ड ने डंडा मार दी। जिससे रिक्शा चालक की अंगुली टूट गई। पीड़ित चालक डंडा लगते ही रोने लगा। जिसको तुरंत पुलिसकर्मियों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि एक सप्ताह पहले भी एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को पीटा था, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हुआ था। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि संबंधित मामले में होमगार्ड के खिलाफ जिला होमगार्ड कमांडेट को रिपोर्ट भेजी गई है, होमगार्ड को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें