फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हल्के वाहनों का डायवर्जन भी हुआ लागू, वन-वे हुईं सड़कें

Tue, 11 Jul 2023 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा के लिए हापुड़ पुलिस ने हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। अब हाईवे पर हल्के वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। अभी तक कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए वाहन चालकों को कुछ छूट दी गई थी, लेकिन बुधवार से कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के पूरे आसार हैं, ऐसे में वाहनों को रोक दिया जाएगा। उधर, कांवड़ियों के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली गई है। 14 या 15 जुलाई में हापुड़ में डीएम और एसपी द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी वाहनों का रूट प्लान लागू कर दिया गया था, लेकिन बुधवार को हल्के वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड को किया वनवे

कांवड़ियों की व्यवस्था को देखते हुए मेरठ रोड और बुलंदशहर रोड को भी वनवे कर दिया गया है। सड़क को दो हिस्सों में विभाजित कर बांयी ओर के हिस्से को कांवड़ियों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारी पूरे दिन व्यवस्थाओं और निगरानी में लगे रहे।



हेलीकॉटर से होगी पुष्पवर्षा

हापुड़ को मेरठ, बुलंदशहर और बागपत जिलों के साथ जोन में रखा गया है। कांवड़ मार्ग की निगरानी और पुष्प वर्षा के लिए लखनऊ से हेलीकाप्टर की मांग की गई थी। जिसकी अनुमति मिल गई है। जोन में एक दिन 14 या 15 जुलाई को हेलीकॉप्टर के हापुड़ पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन




* डायवर्जन छोटे / हल्के वाहन

* दिल्ली से मुरादाबाद/ बरेली जाने वाला यातायात-



- दिल्ली व जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद बरेली की और जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंदराबाद जनपद बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोइ, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।



- हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ, मुरादनगर, सहारनपुर हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन छिजारसी टोल प्लाजा से निजामपुर फ्लाई ओवर, सोना फ्लाई ओर ततारपुर चौराहा टियाला अंडरपास से किठौर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।



- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात- मेरठ बाया मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ छजलेट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगें।



* मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद-उधम सिंह नगर, अलमोडा, नैनीताल) से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-



(क) मुरादाबाद बाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर मवाना, परिक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडर पास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएगा।



(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से बाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबोई, बुलंदशहर, सिकंदराबाद होते हुये गाजियाबाद, दिल्ली को जाएगा।



* गजरौला से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-



-गजरौला चौपला से वाया ही धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर बैराज, मवाना परीक्षितगढ़, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएगा।



- मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाला वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाई ओवर, निजामपुर फ्लाई ओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएगा।



-ब्रजघाट से जल लेकर अमरोहा / मुरादाबाद / रामपुर / बरेली की ओर जाने वाले कांवडिये ब्रजघाट की तरफ सड़क होते हुए अमरोहा की हाईवे-9 की निर्धारित लेन से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ (बृजघाट आरती स्थल से दूसरी तरफ बांये) लेन पर आने जाने वाले हल्के व आवश्यक सेवा वाले वाहन ही चलेंगे।



-ब्रजघाट से गंगा का पावन जल लेकर हापुड़, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर की ओर जाने वाले कांवड़िये ब्रजघाट से एनएच की निर्धारित पटरी (ब्रजघाट से हापुड़ की तरफ बायी सड़क से जाएंगे। डिवाइडर की दूसरी तरफ जाने 9- दिल्ली गाजियाबाद, हापुड़ की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट में आकर पलवाड़ा चैक पोस्ट बेरिकेडिंग से होते हुए दांये लेन पर चलेंगे।



-मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले हल्के / छोटे वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाई ओवर से निर्धारित लेन (दांये लेन) में आने जाने वाले मार्ग से होकर बुलंदशहर जाएंगे।
विज्ञापन




-बुलंदशहर से मेरठ की ओर जाने वाले हल्के / छोटे वाहन सीना फ़्लाईओवर ततारपुर चौराहा, टियाला से होकर मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें