फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर होमगार्ड एक जून से हड़ताल करेंगे

Mon, 30 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होमगार्डों ने नियमित ड्यूटी न मिलने और वेतन में बढ़ोतरी की मांग पूरी न होने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम एक ज्ञापन भेजा है। जिन्होंने मांगें पूरी न होने पर एक जून से ड्यूटी पर आमद न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सिंभावली में सोमवार को होमगार्डों ने एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ओमदत्त त्यागी, अर्जुन शर्मा ने कहा कि होमगार्ड नियमित ड्यूटी न मिलने और कम वेतनमान के कारण भुखमरी का जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं।

प्रदेश में उन्हें रोस्टर के आधार पर ड्यूटी दी जाती है। लेकिन अवैध वसूली के चलते रोस्टर प्रणाली में धांधली कर बार-बार कुछ होमगार्डों को ही ड्यूटी दी जा रही है। बैठक के बाद होमगार्डों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन


जिसमें उल्लेख किया है कि उन्हें नियमित ड्यूटी के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कांस्टेबल पद के बराबर वेतन भी दिलाया जाए। होमगार्डों ने मांगें पूरी न होने पर एक जून से कार्यबहिष्कार कर अनिश्चितकालीन आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बैठक में दीपेंद्र  कुमार, मुजीबुर्रहमान, हरिप्रकाश शर्मा, यशपाल सिंह, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें