फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारकर दी जान

Mon, 08 Sep 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कस्बा धौलाना में सोमवार शाम 45 वर्षीय प्रमोद तोमर ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि खुद पर दर्ज मुकदमों को लेकर प्रमोद तोमर पिछले काफी दिनों से अवसाद में चल रहे थे।
विज्ञापन

अधिवक्ता सौरभ तोमर ने बताया कि उनके चाचा 45 वर्षीय प्रमोद तोमर पर गांव की पार्टीबाजी के कारण कई मुकदमे दर्ज हो गए थे। इनमें से अधिकांश मामलों में वह बरी हो चुके थे, लेकिन एक 20 साल पुराना मुकदमा अभी भी हापुड़ न्यायालय में लंबित था। इसी कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। वर्तमान में प्रमोद तहसील में एक चेंबर पर मुंशी का काम कर रहे थे।

सोमवार शाम करीब छह बजे काम निपटाकर घर लौटे प्रमोद पास ही बने एक खंडहरनुमा मकान में गए और कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकाें ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक प्रमोद की हिस्ट्रीशीट थाना धौलाना में खुली हुई थी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें