फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आपत्तिजनक टिप्पणियों और धमकियों के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Mon, 12 Jan 2026 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महामंत्री गौरव राघव के खिलाफ की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों और धमकियों के विरोध में सोमवार को संगठन के सदस्यों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष पवन तोमर ने बताया कि गौरव राघव को भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अखंड भारत की बात करने पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं। प्रदेश में अराजकता का माहौल बन रहा है और जिहादी मानसिकता से प्रेरित लोग देश, धर्म और संस्कृति के खिलाफ सक्रिय हैं। हिंदू हेल्प लाइन के जिला अध्यक्ष पंकज गिरी ने कहा कि देश विरोधी ताकतें तिरंगे और सेना का अपमान करती हैं, लेकिन जब कोई उनका विरोध करता है तो उसे निशाना बनाया जाता है। राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सैन ने कहा कि गौरव राघव लंबे समय से गौ, गंगा और संस्कृति की रक्षा के लिए कार्य कर रहे हैं और पहले भी उन पर जानलेवा हमला हो चुका है। ज्ञापन में धमकियों को गंभीर बताते हुए तत्काल सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान नितिन तोमर, अंकुर, अंकित तोमर, अमित सेन, राजेंद्र सिंह राघव, हिमांशु सैन, अमित कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें