फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बस पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बाल-बाल बचे चालक और हेल्पर

Thu, 11 Sep 2025 11:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर नीचे खड़ी निजी बस पर गिर पड़ा। चालक और हेल्पर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि बस खाली थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


बस चालक मेरठ निवासी मोहित ने बताया कि यह बस प्रतिदिन छिजारसी टोल पर कंपनी का स्टाॅफ लेकर नोएडा आती जाती है। शाम को जाकर सुबह लौटने के बाद बस को रजवाहे के पास खड़ा कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को घटना के समय चालक और हेल्पर बस के अंदर मौजूद थे। अचानक तार गिरते ही तारों में धमाके होने शुरू हो गए। ऐसे में दोनों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बिजली की लाइन जर्जर हालत में लटकी हुई है लेकिन विभाग ने सुधार नहीं किया। ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, लाइन की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें