बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के बाबूगढ़ कैंट निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते को हैक कर हैकर्स ने उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। बाबूगढ़ कैंट निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के गांव चंदेली के निवासी हैं। उनका गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। पिछले छह माह से उनके खाते को हैक कर साइबर ठग रुपये निकल रहे हैं। जबकि उन्होंने बैंक से रुपये नहीं निकाले हैं। आरोपियों ने उनके खाते से लगभग दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। बैंक पहुंचने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। संवाद