पिलखुवा। ऋण दिलाने के नाम पर शातिरों ने व्यापारी से 1.54 लाख रुपये ठग लिए। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भोवापुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 24 सितंबर को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें धमी एप से ऋण के बारे में जानकारी मिली। उसने एप इंस्टॉल कर ऋण के लिए आवेदन कर दिया। जिसके बाद उसके पास कॉल आई, आरोपी ने ऋण देने का झांसा देकर उसका फार्म जमा कराने के लिए 1750 रुपये ऑनलाइन मांगे। इसके बाद अलग-अलग शुल्क जमा कराने के नाम पर उससे 1.54 लाख रुपये जमा करा लिए। शक होने पर जब उसने जानकारी की तो उसे ठगी होने का पता चला। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर सूचना प्रोधौगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला साइबर सैल से जुड़ा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।