हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उपैड़ा में शनिवार की रात को दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव और मारपीट और फायरिंग हो गई। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ और सिंभावली थाने की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने 20 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम उपैड़ा में ग्राम उपैडा में किसी बात को लेकर दो पक्षों में पथराव व मारपीट हो रही है। इस सूचना पर वह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तालाब के पास ट्रांसफार्मर के जोडे़ के सामने गली मे आम रास्ते पर दो पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट पत्थरों आदि से एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। एक दूसरे से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे और फायरिंग भी कर रहे है। जिसमें कुछ लोगों के काफी चोटे आई हैं। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों के लोग नहीं माने और मौके पर अफरा तफरी मच गई।
जानकारी करने पर पता चला कि एक पक्ष के नितिन त्यागी, संदीप, भानू त्यागी, अनमोल, सचिन, अंकुश उर्फ नन्नू, मोनू, आचल, प्रिन्स त्यागी, ग्राम आकापुर टियाना जनपद बीबीनगर निवासी आशीष त्यागी जो अनमोल के मामा का लडका है। तथा कुछ अन्य अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के वरुण, रेनू, शिब्बन, भोलू, बिट्टू, टीटू, टोनू, विशाल, नितिन, चेतन हैं। मौके पर भगदड़ के कारण कुछ चप्पल व पथराव के ईट रोडे छोड़ गए। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिए।
पथराव और फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बाबूगढ प्रवीन कुमार व प्रभारी निरीक्षक सिम्भावली अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पुलिस पिकेट लगाई गई। आरोपियों के घर पर पुलिस ने दबिश दी तो अधिकांश मकानों पर ताले लगाकर फरार हो गए है।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया की उपनिरीक्षक की तहरीर पर बीस नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चार लोगों को हिरासत में ले लिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवाद में नितिन और आशीष घायल हो गए।