ब्रजघाट गंगा पुल पर खड़ा व्यक्ति। स्रोत वीडियो ग्रेब
ब्रजघाट। गंगानगरी ब्रजघाट स्थित गंगा पुल पर एक युवक ने गंगा में कूदने का प्रयास कर दिया।
पुलिस के अनुसार मुरादाबाद जनपद के मझौला थाना क्षेत्र के गांव कुशालपुर निवासी अजय परिवार के साथ स्नान के लिए आए थे। इस बीच पत्नी से सौ रुपये मांगे थे। पैसे न मिलने पर वह नाराज होकर गंगा पुल पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देना लगा।
परिजनों को जब उसकी हरकत का पता चला तो वह हाईवे पर गंगा पुल पर पहुंच गए। इसी दौरान युवक गंगा पुल पर लगी लोहे की जाली (बैरिकेडिंग) पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और करीब दस मिनट तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी समझाने के बाद युवक शांत हुआ और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि चौकी में परिजनों की काउंसलिंग कराई है। भविष्य के लिए हिदायत देकर युवक को भेज दिया है।