फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल लेने हरिद्वार रवाना हुए कांवड़िये

Wed, 02 Mar 2016 09:20 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस जिले के प्राचीन शिव मंदिरों पर सघन चेकिंग करेगी। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िए हरिद्वार रवाना होने लगे हैं।
विज्ञापन


फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त पतित पावनी गंगा से जल लाकर अपने आराध्य भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। सात मार्च को महाशिवरात्रि है।

ऐसे में जिले के सबली मंदिर, छपकौली मंदिर सहित कई शिव मंदिरों पर शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। शिवभक्तों की सुरक्षा और मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सिक्योरिटी प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


इस बार मंदिरों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों के अलावा पुलिस के जवानों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। हरिद्वार से दूर-दराज के शिवभक्तों का अपने गंतव्य की ओर पहुंचना शुरू हो गया है।

ऐसे में पुलिस सड़क मार्ग पर अस्थाई बैरिकेडिंग कर कांवड़ियों की सुरक्षा करने की बात कह रही है। एसपी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की संख्या कम होती है।

फिर भी कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षा प्लानिंग की है। मंदिरों के आसपास पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। सड़क पर जिस स्थान पर कांवड़िये चलेंगे, वहां अस्थाई रूप से बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें