जेएमएस के क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट मैच के बाद सम्मानित होते खिलाडी। संवाद
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर सोमवार को हापुड़ ठंडरबोल्टस व महादेव क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में हापुड़ ठंडरबोल्टस ने सात रन से जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए हापुड़ ठंडरबोल्टस के खिलाड़ियों ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर विवेक सिरोही ने नाबाद 109 रन, ऑगी त्यागी ने 39, चक्की ने 21 रन का योगदान दिया।
महादेव क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुमित शर्मा, इंद्रजीत व वाशु गोस्वामी ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे महादेव क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी 20 ओवर में छह विकेट पर 198 रन बना सके, इसमें पुष्कर गर्ग ने 53 रन, कृष्ण कुमार ने 49 रन, आवेश त्यागी ने 35 रन और अन्नू बोल्ट ने 23 रन का योगदान दिया।
हापुड़ ठंडरबोल्टस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोनू सिंह, अभिषेक सिरोही, आदित्य चौधरी, चक्की, मोहित ने एक-एक विकेट हासिल किया।