हापुड़। गांव धनौरा स्थित के9 क्रिकेट मैदान पर रविवार को एचसीएल का फाइनल मैच खेला गया। मैच में हापुड़ स्ट्राइकर्स ने हापुड़ नाइट राइडर्स को चार विकेट से मात दी।
टॉस जीतकर हापुड़ नाइट राइडर्स के कप्तान शाह फैसल अंसारी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में टीम ने छह विकेट गंवाकर 136 रन बनाए। शिवम चौधरी 53 रन और आसिफ कुरैशी ने 29 रन, नितिन ने 17 और आसिफ जोनसन से 10 रन का योगदान दिया। हापुड़ स्ट्राइकर्स के तरफ से गेंदबाजी करते हुए युगदीप सैनी और अश्वनी चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हापुड़ स्ट्राइकर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में छह विकेट गवांकर 139 रन बनाकर हापुड़ नाइट राइडर्स को हराया। इसमें अश्वनी चौधरी ने शानदार 71 रन की नाबाद और अंश बलियान ने भी 27 रनों की नाबाद पारी खेली। नाइट राइडर्स के गेंदबाज जुबैर चौधरी ने गेंदबाजी कर दो विकेट हासिल किए।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ.नितिन गौड़ ने मैच में अश्वनी चौधरी को प्लेयर ऑफ दा मैच व शिवम चौधरी को बेस्टमैन ऑफ टूर्नामेंट, प्लेयर ऑफ दा सिरीज का अवार्ड देकर सम्मानित किया। वहीं, युगदीप सैनी को बेस्ट बॉलर ऑफटूर्नामेंट, अंश बालियान को बेस्ट फील्डर ऑफ टूर्नामेंट व ताहिर कुरैशी को बेस्ट विकेट कीपर का अवार्ड दिया गया।