फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुपुर शर्मा ने बढ़ाया मान: अमेरिका में ब्यूटी कॉन्टेस्ट में निभाई जज की भूमिका, 2019 में जीता था खिताब

Tue, 23 Aug 2022 08:33 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।

सार

नुपुर शर्मा के पिता ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मिस भारत टेक्सास संस्था द्वारा ऑस्टिन में हुआ था। यह संस्था कैंसर पीडि़तों के लिए कार्य करती है।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की बेटी नुपुर शर्मा ने अमेरिका टेक्सास मेंआयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जज की भूमिका अदा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बड़ी बात यह है कि इसी प्रतियोगिता में उन्होंने तीन साल पहले हिस्सा लेकर खिताब पर कब्जा किया था। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वह पहले भी ऐसे कार्य कर नाम रोशन कर चुकी हैं।

विज्ञापन


नुपुर शर्मा के पिता मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने बताया कि यह उनके लिए गर्व की बात है। वर्ष 2019 में उनकी पुत्री ने वूमेन इम्पावरमेंट का खिताब जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया था। अब नुपुर शर्मा खुद इस इवेंट में जज की भूमिका निभा रही हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभागियों का ऑडिशन राउंड में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन मिस भारत टेक्सास संस्था द्वारा ऑस्टिन में हुआ था। यह संस्था कैंसर पीडि़तों के लिए कार्य करती है। उनकी पुत्री विदेश में रहकर यहां की परंपराओं का निवर्हन कर समाजसेवा के रूप में कार्य कर रही है, यह वास्तव में सुखद अनुभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें