फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी, एक की मौत समेत नौ घायल; ऐसे हुआ हादसा

Thu, 18 May 2023 10:32 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

बृजघाट गंगा पुल पर एक बस ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं तो वहीं एक शख्स की मौत हो गई है। बस दिल्ली की ओर जा रही थी। 
विज्ञापन
बृजघाट गंगा पुल पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृजघाट गंगा पुल पर एसी रोडवेज बस ईट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई है। जिसमे एक की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं। बस मुरादाबाद की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही थी। मृतक की पहचान 47 वर्षीय इग्नेहसन के रूप में हुई है। घायलों में कंडक्टर आदर्श, चालक दलविंदर सिंह, पप्पी, भूरेलाल, जाहिद, संजीव, प्रीति, विवेक, कुलदीप शामिल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुल से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि बस लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी। बारिश के दौरान ट्रैक्टर ट्राली में पिन्चर हो गया। जिसके कारण ट्रैक्टर ट्रॉली गंगा पुल पर खड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें