संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित श्री माधव कॉलेज ऑफ एजूकेशन में बुधवार को बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए, साथ ही मंच पर रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
शिक्षा भारती के संयुक्त निदेशक कुलदीप कसाना ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। लक्ष्य हासिल करने के लिए हर संभव मेहनत करनी पड़ती है।
प्राचार्य डॉ.मुनेश कुमार शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय छात्रों का मार्गदर्शन करता है। जीवन में कभी नकारात्मकता को मन में नहीं लाना है, पूरी क्षमता के साथ ही सफलता को प्राप्त करना है। इस दौरान छात्रों ने अनेकों रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।