फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क व नाली का 5.55 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़ । धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों की लंबे समय के बाद समस्या का निस्तारण हो सकेगा। इस क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। यहां पर प्राधिकरण के अधिकारी सड़क व नाली का निर्माण 5.55 करोड़ रुपये से कराएंगे।
विज्ञापन


पिछले लगभग दो माह से धीरखेड़ा के उद्यमियों की इस समस्या का निस्तारण करने की प्रकिया चल रही थी। पहले वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राधिकरण के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाया। अब इस दिशा में टेंडर निकाले गए हैं। सडक़ संख्या एक से चार के सुदृढ़ीकरण, नाली का निर्माण 3.33 करोड़ और सड़क संख्या-पांच के सुदृढीकरण, नाली का निर्माण कार्य 2.23 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इन दोनों ही मार्गों पर नाली का निर्माण होने से सड़क पर हर समय होने वाले जलभराव से भी छुटकारा मिल सकेगा। साथ ही सड़क निर्माण से यहां आने वाले बड़े वाहनों का नुकसान होने से बचाया जा सकेगा। उद्यमी धीरज चुग ने बताया कि करोड़ों का राजस्व देने के बाद भी उद्यमी परेशान थे। लंबे समय बाद सड़कों का निर्माण होने से औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति में सुधार हो सकेगा। पानी का निस्तारण न होना इस क्षेत्र की बड़ी समस्या थी।
विज्ञापन




इस संबंध में एचपीडीए के सचिव सीपी त्रिपाठी का कहना है कि धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की स्थिति में सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें