फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कलर से फास्टैग के बैलेंस का चलेगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कलर से फास्टैग के बैलेंस का चलेगा पता
विज्ञापन

पिलखुवा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने माई फास्टैग में एक नया फीचर अपडेट किया है। इससे फास्टैग के खाते की धनराशि का पता चलेगा। इस फीचर में मौजूद तीन कलर इसकी जानकारी देंगे। ग्रीन कलर का मतलब है कि आपका फास्टैग एक्टिव है और उसमें पर्याप्त धनराशि मौजूद है। ऑरेंज कलर का मतलब है कि धनराशि कम है। जबकि लाल कलर का अर्थ है कि फास्टैग ब्लैक लिस्ट है। यानी उसे लंबे समय से रिचार्ज नहीं किया गया है और वह निष्क्रिय हो चुका है। एनएचएआई द्वारा चालकों की सुविधा के लिए यह फीचर अपडेट किया गया हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई ने 15 फरवरी की रात 12 बजे से टोल प्लाजा की कैश लेन को बंद कर पूरी तरह फास्टैग प्रणाली शुरू कर दी हैं। इसके बाद से प्लाजा से गुजरने के लिए वाहन पर फास्टैग होना जरूरी है, नहीं तो चालक को प्लाजा पर निर्धारित टोल का दोगुना शुल्क देना होता है। दोगुना शुल्क देने को लेकर रोजाना चालक और टोलकर्मियों के बीच कहासुनी और झगड़ा होता रहता है। फास्टैग में बैलेंस नहीं होने के बावजूद भी वाहन चालक फास्टैग में धनराशि होना बताते हैं। इस भ्रांति को दूर करने के लिए अब एनएचएआई ने माई फास्टैग में तीन कलर का एक नया फीचर अपडेट किया है। इससे फास्टैग का इस्तेमाल करने वाला अपना बैलेंस चेक कर सकता हैं। एनएचएआई के उपमहाप्रबंधक मुदित गर्ग का कहना है कि फास्टैग के नए फीचर के तहत ग्रीन कलर का मतलब होगा कि फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस है। ऑरेंज का मतलब धनराशि कम और रेड कलर का मतलब फास्टैग ब्लैक लिस्ट है। चेक बैलेंस स्टेट्स में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर बैलेंस चेक किया जा सकता है। इसके अलावा अगर किसी कारण टोल प्लाजा के सर्वर में वाहन पर लगा फास्टैग धनराशि अपडेट नहीं दिख पा रहा होगा तो उस वक्त यह फीचर मदद करेगा। इस नये फीचर के अपडेट हो जाने से वाहन चालक को उसमें उपलब्ध धनराशि का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि फास्टैग ब्लैक लिस्ट होने के बाद उसे रिचार्ज करने के करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद वह एक्टिव हो जाता और ब्लैक लिस्ट से आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें