अवैध तमंचा हाथ में लेकर युवक का वायरल फोटो।
- फोटो : PILAKHWA
तमंचा और बंदूक के साथ युवकों के फोटो वायरल
पिलखुवा। दो युवकों के हाथ में तमंचा और बंदूक लेने के फोटो वायरल हो रहे हैं। दोनों युवक पिलखुवा या धौलाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जाते है। पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक युवक लाल टी-शर्ट, काली पेंट और सिर पर टोपी लगाए हाथ में बंदूक लेकर दरवाजा के पास कमरे में खड़ा है। वायरल फोटो पर लिखा है हम वह बादशाह है जो लोगों पर नहीं दिलों पर राज किया करते है। वहीं वायरल दूसरे फोटो में एक युवक लाल शर्ट और काली पेंट पहने हाथ में तमंचा लेकर खड़ा है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सर्किल के चारों थाना प्रभारियों को युवकों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बंदूक हाथ में लेकर युवक को सोशल मीरडि पर वायरल फोटो।- फोटो : PILAKHWA