फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवकों ने किया दुष्कर्म, फोटो किए वायरल

सार

पड़ोसी युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, फोटो किए वायरल पिलखुवा।कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो युवकों ने पड़ोसी में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वायरल कर दिए।आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी युवकों ने किशोरी से किया दुष्कर्म, फोटो किए वायरल
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी दो युवकों ने पड़ोसी में रहने वाली किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने करीब ढाई माह पहले उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों द्वारा उस समय अश्लील फोटो भी बना लिए थे। समाज में बदनामी के चलते उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। किशोरी द्वारा मना करने और शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे जाने से मारने की धमकी देकर फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने का पता चलने पर पीड़ित मंगलवार सुबह किशोरी को लेकर थाना पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें