फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे

सार

प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे पिलखुवा।लेकिन समयावधि बीतने पर आरोपी ने बैनामा नहीं कराया।धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी और उसके मुनीम सिद्धार्थ ने जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी नईमुद्दीन उर्फ नईमु सैफी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर दो लाख हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अक्तूबर 2019 में उसे प्लॉट की आवश्यकता थी। जिसके चलते उसने हापुड़ के मोहल्ला अली नगर निवासी प्रापर्टी डीलर मोहम्मद शाहिद से प्लॉट दिलाने के लिए कहा। प्रॉपर्टी डीलर ने मोहल्ला गढ़ी स्थित वीआईपी इंटर कॉलेज की पीछे एक प्लॉट उसे दिखाया और बताया कि यह प्लॉट मोहल्ला पुरा निवासी महेंद्र कुमार के नाम है। आरोपी ने बताया कि प्लॉट की पावर ऑफ अटार्नी उसके नाम है। आरोप है कि एक कच्ची रसीद पर दस महीने बाद बैनामा करने की बात कहते हुए आरोपी ने दो लाख रुपये ले लिए। लेकिन समयावधि बीतने पर आरोपी ने बैनामा नहीं कराया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उसने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपी और उसके मुनीम सिद्धार्थ ने जाने से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें