फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी के नाम पर लाखों की ठगी

सार

कमेटी के नाम पर लाखों की ठगी गढ़मुक्तेश्वर।आरोपी ने उन्हें भी मुनाफे का झांसा देकर कमेटी में शामिल कर लिया।सितंबर में कमेटी पूरी होने का समय था, लेकिन आरोपी दो सितंबर को फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमेटी के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में कमेटी का संचालन करने वाला युवक लगभग तीन लाख की ठगी कर फरार हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लोदीपुर छपका निवासी लखवंत सिंह समेत अन्य लोगों ने शनिवार को तहरीर दी हैं। लखवंत सिंह ने बताया कि उनका नगर में दुर्गा कॉलोनी निवासी एक युवक से काफी पुराना परिचय है। जो कई सालों से कमेटी का संचालन करता है। आरोपी ने उन्हें भी मुनाफे का झांसा देकर कमेटी में शामिल कर लिया। आरोपी के झांसे में आकर उसने और ओमपाल, पवन सिंह, गंगाराम सिंह, विजयपाल सिंह, रजनी ने उसके साथ मिलकर 15 लोगों की कमेटी बनाई, जिसमें प्रतिमाह पैसे जमा करते रहे। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति ने तीन लाख रुपये से भी अधिक जमा कर दिए। सितंबर में कमेटी पूरी होने का समय था, लेकिन आरोपी दो सितंबर को फरार हो गया। जब उन्होंने आरोपी के परिजनों से पूछताछ की, तो उन्होंने अभद्रता करते हुए झूठे मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें