फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालंद में डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचे गाजियाबाद के निगम कर्मियों को खदेड़ा

विज्ञापन
गालंद गांव स्थित डंपिंग ग्राउंड पर ग्रामीणों से वार्ता करते नगर निगम के कर्मी। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
गालंद में डंपिंग ग्राउंड पहुंचे गाजियाबाद के निगम कर्मियों को खदेड़ा
विज्ञापन

पिलखुवा। विधानसभा चुनाव के बाद गाजियाबाद नगर निगम ने गालंद गांव में डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर नगर निगम के कर्मी जेसीबी मशीन लेकर मसूरी नहर पटरी किनारे गालंद गांव में डंपिंग ग्राउंड की जमीन पर पहुंचे और सफाई कराना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही गालंद और आसपास गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए, उन्होंने विरोध करते हुए कर्मियों को खदेड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया। ग्रामीणों ने डंपिंग ग्राउंड बनने पर फिर से आंदोलन और धरना देने की चेतावनी दी है।
गाजियाबाद नगर निगम ने मसूरी नहर पटरी के किनारे गालंद में 44.25 एकड़ जमीन करीब एक दशक पूर्व खरीदी थी। निगम उस जमीन पर कूड़ा डंप करने के लिए प्रोसेेसिंग प्लांट लगाना चाहता है, जिसका गालंद, पिपलेड़ा, मसूरी, छिजारसी, खेड़ा, लाखन समेत आस-पास के गांवों के लोग विरोध कर रहे है। विधानसभा चुनाव से पहले गत तीन अक्तूबर 2021 से करीब एक माह तक ग्रामीणों ने इसके विरोध में धरना दिया। कई बार महापंचायत भी हुई, जिसके बाद हापुड़ और गाजियाबाद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठकों का दौर चला। मामला शासन तक पहुंचा तो डंपिंग ग्राउंड के निर्माण पर रोक लगा दी गई। हालांकि, विधानसभा चुनाव के बाद अब फिर से गाजियाबाद नगर निगम कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। गत एक सितंबर को पेड़ों को कटवाकर वहां पर कार्य शुरू कराने का प्रयास किया गया था, जिनमें ग्रामीणों ने खदेड़ दिया था। तीन सितंबर को अधिवक्ताओं और ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीओ प्रेरणा सिंह को सौंपा था। जिसके बाद एसडीएम ने समस्या का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन भी दिया था। ग्राम प्रधान संजय कोरी का कहना है कि किसी भी कीमत पर डंपिंग ग्राउंड नहीं बनने देंगे। इसके लिए दोबारा से आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। इस मौके पर राजू तोमर, मनोज तोमर, आशु तोमर, हरिओम, लाल, मनोज, कुश तोमर, श्रवण, योगेश कुमार समेत अन्य ग्रामीण उपस्थ्ति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
नगर निगम गाजियाबाद के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
सुनीता सिंह, एसडीएम धौलाना।

डंपिंग ग्राउंड पर खड़ी नगर निगम गाजियाबाद के कर्मी और कार।- फोटो : PILAKHWA

डंपिंग ग्राउंड पर गाजियाबाद नगर निगम कर्मियों के आने के विरोध में मौके पर एकत्र होते ग्रामीण।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें