फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: गोल मार्केट पर क्रॉकरी गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला, कोई जनहानि नहीं, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Wed, 07 Sep 2022 09:55 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हापुड़

सार

गोल मार्केट निवासी विशाल पुत्र श्याम सुंदर गांधी की घर के पास ही गांधी क्रॉकरी की दुकान है। शाम के समय दुकानदार दुकानें बंद कर रहे थे। तभी दुकान की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम से लोगों ने धुंआ उठता देख प्रथम तल पर मालिक को सूचना दी। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन
क्रॉकरी गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के व्यस्ततम गोल मार्केट में बुधवार शाम मशहूर गांधी क्रॉकरी के गोदाम की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदार और लोगों ने भागकर जान बचाई, जिससे कुछ देर के लिए बाजार में भगदड़ की स्थिति रही। सूचना के पहुंची दमकल की गाड़ियां रात तक आग पर काबू पाने में जुटी थीं। इस दौरान लाखों का माल जलकर स्वाहा हो गया, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


गोल मार्केट निवासी विशाल पुत्र श्याम सुंदर गांधी की घर के पास ही गांधी क्रॉकरी की दुकान है। शाम के समय दुकानदार दुकानें बंद कर रहे थे। तभी दुकान की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम से लोगों ने धुंआ उठता देख प्रथम तल पर मालिक को सूचना दी। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची ऊंची लपटों को देखकर दुकानदारों व लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

सूचना मिलने पर एएसपी मुकेश कुमार मिश्र, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, सीओ अशोक कुमार, कोतवाली प्रभारी संजय पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआत में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग नीचे की मंजिल तक न पहुंचे, इसके लिए पुलिस और लोगों ने सामान निकालना शुरू किया। लेकिन तीसरी मंजिल से जलता हुआ सामान नीचे गिरने लगा, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया। लेकिन देर शाम तक दमकम गाडिय़ां आग को पूरी तरह बुझाने में जुटी थीं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने बताया कि आग के कारणों के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही आग से नुकसान का पूरा आंकलन हो सकेगा।

दिवाली के लिए स्टॉक किया था माल

क्रॉकरी मालिक ने बताया कि आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। दिवाली के लिए पिछले कुछ दिनों से माल का स्टॉक गोदाम में किया जा रहा था। लेकिन अचानक ऐसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें