फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
हापुड़। मृतक रवि कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन

पिलखुवा। मेरठ के हस्तिनापुर में तीन दिन पहले बैंक प्रबंधक की पत्नी और उसके पुत्र की हत्या के नामजद आरोपी रवि कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास जंगल स्थित नलकूप पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है कि रवि ने पुलिस कार्रवाई से भयभीत होकर और आत्मग्लानि (अवसाद) के चलते आत्महत्या की है। इससे पहले मृतक के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हस्तिनापुर निवासी बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी शिखा और आठ वर्षीय पुत्र की उसके नोएडा निवासी बहनोई हरीश मावी और अहमदपुर नयागांव निवासी रवि कुमार ने गत 29 अगस्त को हत्या कर दी थी। मामले में दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी के चलते बुधवार की रात मेरठ पुलिस ने रवि की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दी थी। लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा था। जिसके बाद से रवि को पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा था। पुलिस और ग्रामीणों का कहना है कि रवि अवसाद में था और आत्महत्या करने की बात अपने साथियों से कर रहा था। इसी के चलते शनिवार सुबह रवि ने नलकूप पर जाकर तमंचे से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शौच के लिए जंगल गए ग्रामीणों ने रवि का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। मृतक रवि अविवाहित था, जबकि उसके दोनों भाई केहर सिंह और विनोद शादीशुदा हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक रवि हस्तिनापुर में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी था। आरोपी ने अवसाद और पुलिस कार्रवाई से भयभीत होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने तमंचा और खोखा बरामद कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों आरोपियों का साले-बहनोई का था रिश्ता
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरीश मावी के दूर के रिश्ते में मृतक रवि बहनोई लगता था। मृतक रवि के चचेरे भाई शेरसिंह का हरीश मावी साला था। इस नाते हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरीश का रवि बहनोई था। उधर पीड़ित बैंक प्रबंधक संदीप का हरीश बहनोई था।

आजमपुर नयागांव में रवि की मौत के बाद बिलाप करते परिजन।- फोटो : PILAKHWA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें