फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अंधेरे में चला रही तीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अंधेरे में चला रही तीर
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे पर मंगलवार की शाम कैश कलेक्शन कंपनी सीएमएस के कर्मियों से हुई 40 लाख की लूट के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अंधेरे में तीर चला रहा है। पुलिस हाईवे पर लगे गाजियाबाद से दिल्ली तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस दिल्ली और गाजियाबाद में डेरा डाले है।
विज्ञापन

गत 9 अगस्त को दिल्ली की सीएमएस कंपनी के कर्मचारियों की कार बदमाशों ने गालंद कट के पास ओवर टेक कर कार रोक ली थी। बदमाशों ने कंपनी के चालक को गोली मार 40 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। लूट की वारदात के बाद उच्चाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वारदात के खुलासे के लिए एसओजी और साइबर सैल के अलावा सात टीमों को लगाया था। हालांकि पिछले तीन दिन में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली लेकिन कोई सफलता मिलती नहीं दिख रही है। सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसोदिया का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। कुछ अहम सुराग मिले है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें