फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार, कई घटनाओं को पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

पिलखुवा। एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बंद मकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह ने तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने और अन्य सामान बरामद कर चोरी की कई वारदातों का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी, मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर चोर चोरी के सामन बेचने के लिए डासना जा रहे हैं। पुलिस टीम ने फरीदनगर रोड पबला चौराहा पर चेकिंग करनी शुरू कर दी। सीओ ने बताया इस दौरान हापुड़ के मजीदपुरा निवासी नईम उर्फ सोनू, गाजियाबाद के विजयनगर निवासी दीपक उर्फ छोटे और अमरोहा के नाईपुरा निवासी काला उर्फ मोहसिन उर्फ नदीम को गिरफ्तार किया, तलाशी में आरोपियों के कब्जे से करीब साढे लाख रुपये कीमत के गहने, 13 हजार रुपये नकद और लोहा का बेल्चा और चाकू बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने पिलखुवा और हापुड़ के अलावा मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, इंदौर, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, ग्वालियर, भोपाल, कनौज, उन्नाव समेत अन्य शहर एवं महानगरों ने चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि दिन में गिरोह से सदस्य बंद मकान की रैकी करते और रात में वारदात को अंजाम देते थे। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ हापुड़ और मेरठ में लूट, चोरी, प्राण घातक हमला समेत अन्य आरोपों में दर्जनों मुकदमा दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें