फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों का आंदोलन जारी
विज्ञापन

पिलखुवा। हाईवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने कॉलेज प्रशासन द्वारा पर्याप्त मानदेय नहीं मिलने पर शनिवार को भी प्रदर्शन किया। पिछले तीन दिनों से प्रशिक्षु चिकित्सकों का धरना कॉलेज प्रांगण में जारी हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी धरना जारी रहेगा। कॉलेज प्रशासन का आरोप है कि शनिवार को प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा अस्पताल की ओपीडी को बंद करा दिया, जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कॉलेज द्वारा पुलिस को पत्र भेजा गया हैं।
आंदोलनरत प्रशिक्षु चिकित्सकों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन द्वारा निर्धारित मेडिकल फीस के लाखों रुपये अधिक लिया जा रहा हैं। इसके अलावा एमबीबीएस के उपरांत एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय 12 हजार के स्थान पर मात्र पांच हजार आठ सौ रुपये दिया जा रहा हैं। कहना है कि यूपीडीजीएमई का यह भी आदेश है कि कोविड में ड्यूटी करने वाले प्रशिक्षु चिकित्सकों को पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा कोविड धनराशि नहीं दी हैं। मानदेय समय पर नहीं दिए जाने के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर प्रशिक्षु चिकित्सक पिछले तीन दिन से आंदोलनरत हैं। धरनारत चिकित्सकों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों को नहीं माना जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। चिकित्सकों के आंदोलनरत रहने से कॉलेज की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा प्रशिक्षु चिकित्सकों को निर्धारित किया गया मानदेय राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए हैं। निजी मेडिकल कॉलेजों को लिए कोई ऐसा आदेश नहीं। प्रशिक्षु चिकित्सकों के पास अगर ऐसा कोई आदेश है, तो वह लाकर दिखाए। शनिवार को प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा ओपीडी को बंद करा दिया गया। वह अराजकता पर उतर आये हैं। इस बाबत पुलिस को पत्र भेजा गया हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य मेडिकल कॉलेज ।
इस बाबत मेडिकल कॉलेज को पत्र भेजा गया है, जिसमें सरकार के आदेश और उनके द्वारा प्रशिक्षु चिकित्सकों को दिए जाने के मानदेय का विवरण मांगा गया हैं। साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन को प्रशिक्षु से बात कर आंदोलन शीघ्र समाप्त करने को कहा गया हैं। कॉलेज द्वारा जवाब जल्द नहीं भेजे जाने पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा जाएगा।
- डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ हापुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें