महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पिलखुवा। महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने शहीद स्तंभ पर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। महंगाई के कारण गरीब आदमी को गुजर बसर करना भारी पड़ रहा है। जिला महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों के रोजगार खत्म होने के कगार पर हैं। लेकिन सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ाकर गरीबों को दोगुनी चोट दे रही है। जिलासचिव यशपाल सिंह ढिलोर ने कहा कि जनता धीरे-धीरे सरकार की गलत नीतियों को समझ रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाकर आम आदमी को राहत देने का काम करेगी। इस अवसर पर ए के कर्दम, कय्यूम खान, सुखपाल गौतम, आदेश शर्मा, राहत चौधरी, मनोज गौतम, कादिर चौधरी, कपिल गुप्ता, नितिन त्यागी समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।