रालोद में शामिल हुए बसपा के कार्यकर्ता
हापुड़। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक मोहल्ला सुभाषनगर में आयोजित हुई। इसमें बसपा छोड़कर वीरेंद्र सिंह गौतम अपने दर्जनों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हुए।
बैठक में रालोद के प्रदेश सचिव प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी है। वह जातिवाद व निजीकरण को बढ़ावा देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से युवा बेरोजगार हो रहे हैं। इस मौके पर जितेंद्र गौतम, सरजीत गौतम, योगेंद्र जाटव, सोमदत्त, जीतू, गजेंद्र, सुमित, शेखर, बिट्टू, अंकित जाटव आदि मौजूद रहे।