फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

पिलखुवा। दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात बाइक सवार युवक को कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर फगौता निवासी सुग्रीव कहीं बाहर नौकरी करता हैं। सुग्रीव अपने घर आया हुआ था। मंगलवार को उसे वापस नौकरी पर जाना था। मंगलवार की रात राहुल(20) अपने पिता सुग्रीव को बाइक द्वारा गाजियाबाद के मसूरी छोड़ने गया था। देर रात करीब 11 बजे वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। कोतवाली अंतर्गत जिन्दल नगर के पास बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने सूचना मृतक के परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें