तमंचे से फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल
पिलखुवा। सोशल मीडिया पर बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ हैं। जिसमें एक युवक मकान की छत पर खड़े होकर तमंचे से हवाई फायरिंग कर रहा हैं। उक्त वीडियो कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता हैं।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक युवक मकान की छत पर तमंचा के फायरिंग कर रहा हैं। उक्त युवक ने माहौल खराब करने और दहशत फैलाने के लिए युवक द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि युवक गांव रघुनाथपुर का रहने वाला बताया गया था, लेकिन अभी तक जांच से पता चला है कि उक्त युवक धौलाना क्षेत्र का रहने वाला है और इसी ननिहाल रघुनाथपुर में हैं। वायरल वीडियो कहा पर बनाया गया हैं। इस मामले की जांच की जा रही हैं। जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।