फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निरीक्षण में छह कर्मी मिले गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के निरीक्षण में छह कर्मी मिले गैरहाजिर
विज्ञापन

धौलाना। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील क्षेत्र में एसडीएम धौलाना ने तहसील का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न दफ्तरों में छह कर्मी अनुपस्थित मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान
विज्ञापन

संग्रह कार्यालय, बैनामा, राजस्व, तहसीलदार परिसर में पहुंचकर कर्मियों की उपस्थित देखी गई। निरीक्षण के दौरान सरला देवी, विनोद कुमार, रविंद्र, चंद्रपाल, सरफराज और पंकज गैर हाजिर मिले हैं। नियमानुसार सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दो दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें