फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

पिलखुवा। विवाहिता ने डॉक्टर ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस ने न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसपी हापुड़ को शिकायती पत्र दिया है।
स्थानीय एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी गत 12 अप्रैल 2019 को नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से विवाहिता से ससुराली जन उसके साथ मारपीट कर शोषण करते थे। कई बार मायके वालों के समझाने के बावजूद भी वह नहीं मानें। विवाहिता का आरोप है कि इस बीच डॉक्टर ससुर ने भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी। आरोप है कि अब विवाहिता द्वारा विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता इस बावत परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने इस बावत रविवार को एसपी हापुड़ को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि उक्त मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें