फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट नहीं देने का आरोप लगा ग्रामीण से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट नहीं देने का आरोप लगा ग्रामीण से मारपीट
विज्ञापन

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव बडौदा हिंदआन में दबंगों ने ग्रामीण पर वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदआन निवासी अंकित द्वारा कोतवाली में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि गत 30 अप्रैल को वह घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी तेजपाल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। बताया कि तेजपाल की पत्नी प्रधान का चुनाव का लड़ रही है। आरोप है कि वोट नहीं देने का आरोप लगाते हुए तेजपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंकित के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तेजपाल, माधव, कुशलपाल और प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांचोपरात साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें