फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा करने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सभा करने पर सपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

पिलखुवा। कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने एवं बिना अनुमति गांव सिखेड़ा में सभा करना वार्ड संख्या 15 से उम्मीदवार को भारी पड़ा गया हैं। कोतवाली के एसएसआई द्वारा थाने पर सपा प्रत्याशी संजय गहलौत को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोरोना महामारी की गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 15 से संजय गहलौत को समाजवादी पार्टी द्वारा अपना प्रत्याशी बनाया हुआ हैं। शनिवार की रात संजय द्वारा अपने 15-20 अज्ञात समर्थकों के साथ बिना अनुमति के गांव सिखेड़ा में सभा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस को गांव की ओर आता देख सपा उम्मीदवार और उनके समर्थक भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोतवाली पर एसएसआई विनोद कुमार द्वारा सपा उम्मीदवार संजय गहलौत और 15-20 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्य संकलन करने का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें