पिलखुवा पुलिस ने मुठभेड़ में पचास हजार का इनामी बदमाश दबोचा
पिलखुवा। दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में आतंक का प्रयाय बने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश उदयवीर को पिलखुवा ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार बदमाश हत्या का प्रयास, हत्या और लूट के एक मामले में आजीवन कारावास का दंडित है, और न्यायालय के आदेश पर तिहाड़ जेल से पेरोल पर आने के बाद से फरार चल रहा था। बदमाश की गिरफ्तार पर दिल्ली पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह के बताया कि शनिवार की सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 50 हजार रुपये का एक इनामी बदमाश गांव अनवरपुर के पास खड़ा है तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान की घेराबंदी की गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम को देख बदमाश ने फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश जनपद शामली के थाना भवन क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी उदयवीर है। पुलिस टीम ने बदमाश के कब्जे से कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर है। इसका दिल्ली और आसपास के इलाकों में आतंक हैं। उन्होंने बताया कि उदयवीर हत्या, हत्या का प्रयास और लूट के एक मामले में आजीव कारावास के लिए दंडित हुआ था। तिहाड़ जेल से वर्ष 2010 में पेरोल पर आने के बाद आरोपी फरार हो गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के आदेश पर पिछले दिनों 27 जनवरी को आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम का घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बदमाश की गिरफ्तारी से संबंधित सूचना पश्चिम विहार ईस्ट दिल्ली पुलिस को दी जा चुकी है।
एसपी हापुड़ नीरज जौदान = दिल्ली एवं आसपास में आतंक का प्रयाय बने कुख्यात उदयवीर पर लूट और हत्या, हत्या का प्रयास के आरोप है और न्यायालय ने इन्हीं वारदातों के चलते उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिलखुवा पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।