फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा करने पर बरातियों ने हवालात में गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़ा करने पर बरातियों ने हवालात में गुजारी रात
विज्ञापन

पिलखुवा। बरातियों को शराब पीकर दुकानदार से झगड़ा करना भारी पड़ गया। पांच बरातियों को पूरी रात कोतवाली की हवालात में गुजारनी पड़ी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने झगड़ा कर रहे पांचों बरातियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे स्थित एक मैरिज होम में मंगलवार की रात गाजियाबाद से बरात आई थी। शादी समारोह के दौरान कुछ बरातियों द्वारा शराब के नशे में एक दुकानदार से खरीदे गए सामान के रुपये देने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गाजियाबाद के विजयनगर निवासी हरिश्याम, सागर, शाहिल, आशु और पिलखुवा के चन्दपुरा निवासी विवेक को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार दोपहर को गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें