फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मेले में धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मेले में धरने पर बैठे किसान
विज्ञापन

धौलाना। कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत आयोजित कृ षि मेला व गोष्ठी में किसानों ने सरकार की योजनाओं का लाभ न मिलने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। किसानों ने मंचासीन पदाधिकारियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसानों के आक्रोश को भांपते हुए जिला महामंत्री यशपाल सिंह ने किसानों को योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के बारे में जानकारी की। किसानों ने आरोप लगाए कि क्षेत्र के अधिकांश किसानों को सम्मान निधि के तहत कोई लाभ नहीं मिला, न ही उनके केसीसी बने हैं, कृषि रक्षा ईकाइयों पर किसानों को निशुल्क दवा भी नहीं मिलती है वहीं पशु अस्पताल में चिकित्सक प्रभारी की तैनाती भी नहीं है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें