गांव बझैड़ा कला में हुई हवाई फायरिंग मामले में 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
धौलाना। धौलाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कला में सोमवार को चुनावी रैली के दौरान हुई हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपियों से हथियार व कारतूस सहित एक एक्सयूवी बरामद की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की गई। बताया कि गांव बझैड़ा कला निवासी पूर्व प्रधान रहे आरिफ के पुत्र नदीम नदीम अपने लाव लश्कर के साथ बझैड़ा कला गांव में आए थे। नदीम ने अपने भाई और समर्थकों के साथ चुनावी रैली में अपना वर्चस्व दिखाने के उद्देश्य भीड़ एकत्रित कर ली। वहीं बिना अनुमति के भीड़ जुटाकर चुनावी रैली निकालने के साथ हवाई फायरिंग की गई। बताया कि मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर के नेतृत्व में सपनावत चौकी प्रभारी संजीव कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक महेंद्र कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल विवेक, विनीत धामा ने गांव में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि पूर्व प्रधान आरिफ के बेटे नदीम व नईम सहित गांव निवासी मोहम्मद शौकीन पुत्र हनीफ खान, आसिफ पुत्र छिद्दा, मुजम्मिल पुत्र इलियास, हसरत पुत्र मोहम्मद, नौशाद पुत्र नजर मोहम्मद, बाबर पुत्र इस्लाम, नवेद पुत्र शरीफ अबरार पुत्र यूनुस, मोहम्मद आरिफ पुत्र रियासत, निवासी बझैड़ा कला, अब्दुल हमीद पुत्र गुलाम हैदर निवासी सीलमपुर दिल्ली पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।