फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ पिलखुवा पालिका के सभासद हुए लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के खिलाफ पिलखुवा पालिका के सभासद हुए लामबंद
विज्ञापन

पिलखुवा। नगर पालिका परिषद पिलखुवा में व्याप्त भ्रष्टाचार और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को सभी सभासद लामबंद हुए। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही पालिका के सभी कार्यालयों पर ताला जड़ दिया। इसके बाद सभासद परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
पालिका सभासदों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे पालिका परिसर में एकत्र हुए। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर पालिका के सभी कार्यालयों में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद सभासदों ने पालिकाध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी समेत अन्य सभी दफ्तरों पर ताला जड़ दिया। पालिका कार्यालय के मुख्य गेट पर सभासद धरना देकर बैठ गए। पालिका कर्मियों द्वारा दफ्तरों में ताला डालने और धरना की सूचना अधिशासी अधिकारी विकास कुमार को दी गई। सूचना पर पालिका परिसर धरना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने सभासदों से धरना समाप्त करने के लिए अनुरोध किया, लेकिन सभासदों ने धरना समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया। डीएम के निर्देश पर पालिका परिसर पहुंचे एसडीएम धौलाना अरविन्द कुमार द्विवेदी ने भी आक्रोशित सभासदों को समझाते हुए एक सप्ताह में सभी प्रकरणों की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन सभासद तत्काल कार्रवाई की मांग पर अडे़ रहे और धरना समाप्त नहीं किया। इसके चलते एसडीएम को भी वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ साल से शहर का विकास अधूरा हैं। कई बार पालिकाध्यक्ष के समक्ष कार्य संस्तुति के लिए फाइल जा चुकी है, लेकिन उनके द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की जा रही। इसके चलते वार्ड की जनता के सामने सभासद की छवि धूमिल हो रही है। सभासदों का कहना है कि जब तक जिला स्तरीय अधिकारी मामले में कार्रवाई का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान नगर पालिका परिषद परिसर में कोई कामकाज नहीं होने दिया जाएगा। सभासद चेतन राणा, अंशुल मित्तल ने कहा कि अभी केवल सभासद धरने पर है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो शहर की जनता भी उनके साथ धरने पर दिखाई देगी। धरना देने वालों में सुशील तोमर, संजीव शर्मा गुड्डू, विकास तोमर, लोकेश प्रजापति, अंशुल मित्तल, डॉ. प्रदीप, प्रेम सिंह कोरी, ओम वीर प्रजापति, चेतन राणा, मनोज तोमर हेडली, अमरीन बानो, लोकेश, प्रेमचंद कोरी, सबीला बेगम, सुनीता देवी समेत अन्य सभासद मौजूद रहे।
--
एसडीएम धौलाना अरविंद कुमार द्विवेदी का कहना है कि धरना समाप्त करने के लिए सभासदों से वार्ता की गई। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी है। वार्ता चल रही है धरना शीघ्र समाप्त करा दिया जाएगा। सभासदों द्वारा उठाई गए कुछ बिंदुओं की जांच कर निस्तारण शीघ्र करा दिया जाएगा।
-----
पालिका के अधिशासी अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि सभासदों की मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष से सोमवार को बातचीत की गई थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पालिकाध्यक्ष को लिखित में भी बातचीत के लिए कहा था, लेकिन उनके द्वारा लिखित में जवाब दिया गया है कि उनकी तबीयत खराब है। इसके चलते अभी सभासदों के साथ बैठक में उपस्थित होना मुनासिब नहीं है।
--
पालिकाध्यक्ष गीता गोयल का कहना है कि तबीयत खराब होने के चलते पहले से डाक्टर से समय लिया हुआ था। इसलिए दिल्ली जाना पड़ गया है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी को लिखित में अवगत कराया जा चुका है। सभासदों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। अधिकारी कभी भी किसी भी समय जांच कर सकते है। उन्होंने कहा कि कुछ सभासद अन्य को गुमराह कर पालिका को बदनाम कराने का प्रयास कर रहे हैं।
--
मुरादनगर घटना को लेकर सभासदों ने जलाए कैंडल
अंत्योष्टि स्थल में गैलरी की छत गिरने के कारण मारे गए लोगों को सभासदों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। सभासदों ने धरने की शुरुआत कैंडल जलाकर की। सभासद विकास तोमर, संजीव शर्मा गुड्डू ने कहा कि मुरादनगर हादसा कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। इस हादसे से सभासदों को सबक लेना चाहिए कि अपने क्षेत्र में होने वाले निर्माण विकास कार्य की खुद देखभाल करें। जिससे ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग न किया सकें।
--
पालिका सभासद और अधिशासी अधिकारी में नोकझोंक
पालिका सभासदों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पालिका में प्रदर्शन कर धरना की सूचना पर पहुंचे सभासदों और ईओ के बीच जमकर नोकझोंक हुई। ईओ पालिका दफ्तरों को खोलने और धरना समाप्त करने का आग्रह करते रहे, लेकिन नहीं माने जिसे लेकर दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

--
धरनास्थल पर मौजूद रही पुलिस
पालिका सभासदों द्वारा धरना दिए जाने की घोषणा पहले ही किये जाने पर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। मंगलवार सुबह से नगर पालिका परिसर में भारी पुलिस फोर्स के तैनात रही। दिन में कई बार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भी धरनास्थल पर दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें