फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

पिलखुवा। कोहरे और धुंध के चलते मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह नेशनल हाइवे पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है।
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद आविद नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार की तड़के घर से बाइक द्वारा नोएडा जा रहा था। हाईवे पर पिलखुवा बस अड्डा पुलिस चौकी के पास फ्लाईओवर के ऊपर सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में उसकी बाइक जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं आविद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया है। दूसरी घटना हाईवे स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हुई। यहां बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में हापुड़ निवासी राहुल और धौलाना निवासी शकील घायल हो गए। राहगीरों ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। तीसर सड़क दुर्घटना छिजारसी टोल प्लाजा के पास हुई। मंगलवार की देरशाम गाजियाबाद के थाना व कस्बा मसूरी निवासी इकबाल, आरिफ और वसीम ऑटो में सवार होकर हापुड़ जा रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा के पास ऑटो का एक ट्रक ने साइड मार दी। जिसमें तीनों चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता समीनुद्दीन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें