फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय इलाके में जूता गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
जूता गोदाम में लगी आग को बुझाता कमचारी। - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
आवासीय इलाके में जूता गोदाम में लगी आग
विज्ञापन

पिलखुवा। बिना मानक आवासीय इलाके में संचालित एक जूता गोदाम में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों और गोदाम संचालक ने अन्य लोगों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर आग पर काबू पाया। लेकिन तब काफी नुकसान हो गया। गोदाम मालिक ने आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है।
मोहल्ला किशनगंज निवासी मुकेश कुमार गुप्ता जूता कारोबारी हैं। उनका एक गोदाम मोहल्ला गढ़ी में स्थित हैं। रविवार रात उक्त गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी। आग से काफी सामान और जूता जलकर राख हो गया हैं। पीड़ित ने काफी नुकसान होना बताया है। उक्त गोदाम स्वामी द्वारा उसमें बिजली का बिजली का कनेक्शन नहीं लिया हुआ हैं। गोदाम स्वामी और दमकल कर्मियों द्वारा उक्त गोदाम में आग लगाए जाने की आशंका जताई हैं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही हैं। जांचोपरांत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--
पिलखुवा अग्निशमन के प्रभारी बिजेन्द्र कुमार पंवार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लगता है कि किसी व्यक्ति द्वारा गोदाम में आग लगाई है। आग से काफी सामान और जूते जलकर राख हो गया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें